Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कई आईएएस अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी की लिस्ट...

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. बता दें कि महासमुंद, कोरिया और बीजापुर के कलेक्टर बदले गए हैं. जबकि महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.



छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस आदेश के तहत, 2003 बैच की आईएएस अधिकारी ऋतु जैन (IAS officer Ritu Jain) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं,  इसके अलावा, महासमुंद, कोरिया और बीजापुर के कलेक्टरों का तबादला किया गया है


.

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिन 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें से 3 जिलों के कलेक्टर भी हैं। बता दें कि बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे का भी तबादला कर दिया गया है। हाल ही में उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में बीजेपी नेता उन्हें तबादले की धमकी दे रहे थे। वहीं, कलेक्टर ने बीजेपी नेता को कहा था कि तेरी इतनी हैसियत है कि मेरा तबादला करवा देगा।

किन जिलों के कलेक्टर बदले गए

चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, संबित मिश्रा को बीजापुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विनय कुमार को महासमुंद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है।

अनुराग पांडे बने विशेष सचिव

सीनियर आईएएस अनुराग पांडे को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है। जयश्री जैन को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन, वासु जैन को अनुविभीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर, शारदा वर्मा सचिव वाणिज्य कर पंजीयन विभाग, किरण कौशल, आयुक्त चिकित्शा शिक्षा, जनक प्रसाद पाठक को मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh