Khabar Chhattisgarh

महिला के घर से जेवर पार, पड़ोसी गिरफ्तार

सीपत क्षेत्र के झलमला में रहने वाली राजेश्वरी साहू रोजी-मजदूरी करती है। मंगलवार की शाम चार बजे वे घर पर आराम कर रही थी। उन्होंने सोने की माला को दीवार पर बने पठेरा में रख दिया था।



बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर से जेवर चोरी हो गया। महिला ने पड़ोसी पर चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए सीपत थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित पड़ोसी के कब्जे से जेवर जब्त कर लिया है।

सीपत क्षेत्र के झलमला में रहने वाली राजेश्वरी साहू रोजी-मजदूरी करती है। मंगलवार की शाम चार बजे वे घर पर आराम कर रही थी। उन्होंने सोने की माला को दीवार पर बने पठेरा में रख दिया था। इसी दौरान पड़ोसी नईम खान(30) उनके घर आया। कुछ देर बाद महिला आंगन की ओर चली गई। जब वे लौटी तो पड़ोसी कमरे से निकल रहा था। महिला को देखकर वह कुर्सी पर बैठ गया। कुछ देर बाद वह अपने घर चला गया। शाम करीब छह बजे महिला ने अपने जेवर की तलाश की तो वह गायब था। महिला ने पड़ोसी पर चोरी का शक करते हुए सीपत थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदेही नईम को थाने ले आई। पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। चोरी के जेवर जब्त कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh