Khabar Chhattisgarh

Raigarh News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार नाबालिग आरोपी की मौत, ओडिशा में खेत से मिला शव

 


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राखी त्यौहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दुष्कर्म में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसमें से कई अब भी फरार हैं। इस घटना में शामिल एक युवक की संदिग्ध हालत में ओडिशा से शव बरामद हुआ है।


यह पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। रक्षाबंधन त्यौहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की तलाश में मृतक के गांव में दबिश दी थी। वहीं इस केस से जुड़ा संदिग्ध युवक फरार हो गया था, जिसके बाद वह ओडिशा में अपने मामा के घर सरायपाली गया था। जहां पर खेत में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक का शव ओडिशा बॉर्डर के सरायपाली में खेत से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि, जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक केसाइपाली गांव का रहने वाला था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh