Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मानसून कब तक रहेगा मेहरबान, मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी, जानें IMD का अलर्ट

 छत्तीसगढ़ में अगस्त के आखिरी वीक में एक्टिव हुए मानसून के कारण झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने यलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। जानिए ये मानसून कब तक एक्टिव रहेगा।


छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। 2 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई। प्रदेश के सरगुजा संभाग में लगातार बारिश हो रही है। हर दिन से हो रही बारिश से नदी नालों में बाढ़ आ गई है। वहीं, धान रोपाई के बाद शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

प्रदेश से पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके चलते पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। भले ही पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाला रहा। लेकिन बारिश प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में देखने को मिलेगा। प्रदेश में अभी तक हुई बारिश के आंकड़ों की तरफ देखे तो अब तक 910 मिमी बारिश हो चुकी है।

इन जिलों में ये रहा तापमान

प्रदेश के दुर्ग और रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। बिलासपुर व सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम तथा बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री दुर्ग में तो सबसे कम टेम्परेचर 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में एक्टिव मानसून का दिखेगा असर

पश्चिम बंगाल से उठा साइक्लोन झारखंड पर कम ऊंचाई पर केंद्रित है। इस साइक्लिक सर्कुलेशन एमपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। इसी सर्कुलेशन के चलते सरगुजा में भारी बारिश की संभावना है।

कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

प्रदेश में झमाझम शुरू हुए मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। इसकी वजह है प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हालांकि नमी के चलते 6-7 जिलों में बूंदाबांदी होती रहेगी। हालांकि 27 अगस्त से एक नया मानसून एक्टिव होगा। जो लगभग 12 से 15 दिनों तक बारिश कराएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh