नहाने गए युवक नदी में तेज बहाव के कारण नदी में बह गया। मामले की सूचना पर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर उसकी तलाश का रही है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बलभद्रपुर में रहने वाला पुनउराम राठिया(45) 20 अगस्त को खेत में काम करने के बाद नहाने गया था।
उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बाद में जब घर वालों ने आसपास देखा तो कुछ जानकारी नहीं लगने पर एक दिन बाद मामले की सूचना चक्रधर नगर थाना में दी। जहां पुलिस गुम इंसान दर्ज कर गोताखोरों के साथ नदी में खोज रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। चक्रधर नगर थाना के प्रधान आरक्षक संजय तिवारी ने बताया कि 22 अगस्त से पुनउराम को नदी में नगर सेना के गोताखोरों की मदद से खोजा गया है। शुक्रवार को बरलिया की ओर खोजा गया और शनिवार भी 20 किमी कारीछापर डैम तक उसकी खोजबीन की गई पर कोई सुराग नहीं मिला। पुनउराम नहाने के लिए बलभद्रपुर के डीपापारा नदी मंे नहाने आया तो पानी के तेज बहाव को देखते हुए उसे गांव के एक ग्रामीण ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि यह नदी, महानदी में होकर ओडिशा में मिलती है।
