Khabar Chhattisgarh

कलेक्टर के आदेश से कई प्राचार्यों को लगा झटका

जांजगीर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर ने उत्कृष्ट जांजगीर अभियान शुरू किया है पर स्कूल के प्राचार्य इसे फेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे 9 प्राचार्यों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। उन्हें पद से हटाकर प्राचार्य की जिम्मेदारी दूसरे शिक्षकों को थमा दी है। तीन ब्लाकों में त्रैमासिक रिजल्ट की समीक्षा के आधार पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है। इसमें पांच प्राचार्य बम्हनीडीह ब्लॉक के, नवागढ़ के तीन और पामगढ़ के एक प्राचार्य हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए उत्कृष्ठ जांजगीर अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक 8 और 9 नवंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में मासिक और त्रैमासिक परीक्षा परिणाम निम्न स्तर का होने के कारण जिन प्रभारी प्राचार्यों का प्रभार परिवर्तन किया गया है। उसमें बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य फागूलाल साहू, संतोष सिंह राज, भरतलाल कर्ष, बीएल कश्यप, अरुण कुमार तिवारी शामिल हैं। इसी तरह नवागढ़ में चंद्रपाल सिंह राठौर, देव सिंह डिगस्कर, माधव शंकर कमल के नाम शामिल हैं। पामगढ़ ब्लॉक में संत कुमार सिंह को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh