Khabar Chhattisgarh

युवा MLA का अलग अंदाज, महिला के साथ बर्तन धोने में बंटाया हाथ

सरगुजा। जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बर्तन धोने का वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक सीतापुर विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र बंदरकोट पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे बर्तन मांज रही महिला के पास वे पहुंच गए।
विधायक महिला के पास बैठकर बर्तन धोने लगे लेकिन महिला उन्हें पहचान नहीं सकी। काफी देर बातचीत के बाद हंसी-मजाक में विधायक ने कहा कि, तुम मुझे नहीं जानती फिर भी मैं तुम्हारे बर्तन धो रहा हूं, अब मुझे खाना खिलाकर ही भेजना।


दरअसल, बंदरकोट इलाका पूरी तरह से पहुंचविहीन है। यहां विधायक गांव वालों से मिलने पहुंचे थे। गांव तक पहुंचने के लिए साथियों के साथ वे कई किलोमीटर पैदल चले। इसी दौरान नदी के पास उन्हें एक महिला बर्तन धोती दिखी।
उन्होंने महिला से पूछा कि पहचानती हो, तो महिला ने कहा, नहीं। साथ गए एक व्यक्ति ने बताया कि ये हमारे सीतापुर के विधायक हैं। बर्तन धोते हुए विधायक ने छत्तीसगढ़ी में महिला से बात की। कहा कि ये गलत बात है कि तुम मुझे नहीं पहचानती। साथ में मौजूद ग्रामीण ने कहा कि अब पहचान लेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh