कोरबा | नगर निगम ने आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक मवेशी मुक्त सड़क का बोर्ड लगाया है। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में ही जगह-जगह कचरा का ढेर लगा हुआ है। कलेक्ट्रेट के पीछे कैंटीन के सामने कचरा कंटेनर टूटा हुआ है।
इसमें कचरा बिखरा पड़ा रहता है। इसी तरह आपदा प्रबंधन शाखा के सामने भी कचरे का ढेर लगा रहता है। इसकी सफाई भी नहीं होती है। कलेक्ट्रेट के पीछे ही निर्वाचन शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र का दफ्तर है। इसके बाद भी आसपास की सफाई नहीं होती।
