Khabar Chhattisgarh

ट्रेलर की चपेट में आने से दामाद की मौत, ससुर गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम भूपदेवपुर थाना का पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है। आरोपी ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़र फरार हो गया। भूपदेवपुर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराझर निवासी ब्यासदेव मांझी अपने ससुर विश्राम मांझी को लेकर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। बताया जा रहा है कि परसदा गांव के पास जिंदल डेयरी गेट के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे ब्यासदेव मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके ससुर विश्राम मांझी घायल हो गए।

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो जाने के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी लगते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh