छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एनआर इस्पात उद्योग में कल एक बड़ा हादसा घटित हुआ। जिसमें एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सिवान का रहने वाला गुरफान अली पिता अफजल अली 23 साल कल सराईपाली रोड स्थित एनआर इस्पात में क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था।
क्रेन से करीब तीन टन का लोहा स्ट्राक्चर को उठाकर दूसरे जगह शिप्ट कर रहा था। तभी उसका पट्टा टूट गया और लोहा स्ट्राक्चर क्रेन ऑपरेटर पर गिर गया। इससे मौके पर ही इसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ काम कर रहा हेल्फर भी बाल बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के मजदूरों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई और मृतक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। आज पीएम के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था
परिजनों के आने का इंतजार मृतक का मित्र रणविजय ने बताया कि हादसा कल का है। इसके बाद उसके परिजनों को जानकारी दी गई है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए। उसने बताया कि कुछ दिन पहले गुरफान अपने गांव गया था। उसके आने के बाद वह प्लांट में काम कर रहा था और यह हादसा हो गया।
किराया में चल रहा था क्रेन इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि एनआर इस्पात में किसी सतनाम सिंह का किराया में क्रेन चल रहा था और गुरफान उसका ऑपरेटर था। दो माह से वहां क्रेन चला रहा था। लोहा स्ट्राक्चर उसके उपर गिरने से मौत हुई है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
