Khabar Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया, घायल बच्ची रायगढ़ रेफर

कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पटवारी कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार ठोकर मार दी।


हादसे के बाद अनान-फनान में ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिस आरक्षक उपेंद्र सिंह ने घायलों को कोतबा उप स्वास्थ्य केंद्र ले भर्ती कराया। मामले पर पुलिस ने बताया की घोघरा निवासी एक परिवार के पिता, पत्नी व 12 वर्ष की बेटी बाइक पर कोतबा से घोघरा अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पटवारी कार्यालय के समीप डस्ट लोड ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बच्ची के सर में गंभीर चोटें आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवानों ने घायल बच्ची व परिवार को वाहन में बैठाकर उप स्वास्थ्य केंद्र कोतबा पहुंचाया ,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख रायगढ़ रेफर कर दिया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh