छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले शिक्षक ने 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने छात्रा की बॉडी को इधर-उधर गलत नियत से टच कर रहा था, जिससे बच्ची असहज हो गई। स्कूल से आने के बाद परिजनों को जानकारी दी। पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची प्राथमिक शासकीय स्कूल में हर दिन की तरह चल रही थी, तभी शिक्षक महेन्द्र खंडेल (54) ने क्लास रूम में गलत हरकत की। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में पहुंची और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक महेन्द्र खंडेल जशपुर जिला का मूल निवासी है। घरघोड़ा में अपनी पत्नी के साथ रहकर शासकीय स्कूल में पढ़ाता था। थाने में FIR के बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
कार्रवाई होनी चाहिए
मामले में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सीपी डनसेना का कहना है कि इस तरह एक शिक्षक को छेड़खानी करना शोभा नहीं देता। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
