Khabar Chhattisgarh

महेश साहू के समर्थन में आई सांसद गोमती साय , भाजपा को वोट करने की लोगों से की अपील


@हरिशरण डनसेना




- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा शक्ति केंद्र बैठक धनागर, बनसिया और तारापुर व नौरंगपुर शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक धनागर नरेश पटेल के निवास में व नौरंगपुर शक्ति केंद्र में संपन हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गोमती साय और भाजपा प्रत्याशी महेश साहू पहुंचे। धनागर जैसे ही सांसद गोमती साय और भाजपा प्रत्याशी महेश साहू पहुंचे तो स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता और आम जनताओ का जन सैलाब भीड़ उमड़ पड़ा अतिथियों का बाजा, गाजा, फटाका और पुष्पहार से स्वागत किए और सांसद गोमती साय जिंदाबाद , महेश साहू जिंदाबाद बाद अब होही खरसिया बदलाव की नारा गूंजने लगा। सांसद गोमती साय और महेश साहू ने जनसंपर्क करते हुए आमजनाओ को कमल फूल छाप में बोट देने के लिए आशीर्वाद लिए जहा लोगो का भारी जन समर्थन मिला। सामाजिक युवा कार्यकर्ता उमा शंकर नायक ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल के नेतृत्व में सांसद गोमती साय और भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर कार्यकर्ता के रूप में युवाओं के साथ अनौपचारिक शामिल हुआ। सांसद गोमती साय ने अपने संबोधन में कही की हमे बहुत ही गर्व है की आज एक जमीनी कार्यकर्ता और आमजनता को खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को बनाया है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी जो आप लोगो के सेवा के लिए दिन रात कार्य करते हुए आ रहा है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए यहा के जन समस्या को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए एक अच्छा शासक की आवश्यकता है। सांसद साय ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनहित योजनाओं के बारे बताई कहा की आज प्रत्येक अंतिम पंक्ति व्यक्ति के परिवार को मुफ्त में चावल मिल रही है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। गरीब परिवार को आयुष्यमान कार्ड के माध्यम से पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। आज देश माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा तक चंद्रयान पहुंच गई है। उन्होंने महेश साहू को खरसिया से विधायक के लिए कमल फूल छाप में बोट देने की बात कही। वरिष्ठ भाजपा नेता कमल गर्म ने कहा की हमे खरसिया में भाजपा विधायक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ में जाकर के मतदाताओ को भाजपा की रीति नीति और माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेकों जनहित योजनाओं के बारे में बताना हैं। भाजपा के तेज तर्रार नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल कहा की खरसिया के निष्क्रिय विधायक उमेश पटेल को यहां से हटाना है। आज क्षेत्र में पुरी तरह से अराजकता का माहौल , अवैध रेत , कोयला माफिया खेल जारी है। आज जमीनी स्तर के कार्यकर्ता महेश साहू को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। आज भाजपा के पक्ष में पूरी तरह से माहौल है। भाजपा प्रत्याशी महेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा की आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने मुझे एक छोटी सी कार्यकर्ता को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। यह आप सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की आम जनताओ का आशिर्वाद से ही मिला है। आप लोगो की निष्ठा, प्रकाष्टा और ईमानदारी का ही फल है। आज खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जो अवैध रेत खनन, कोयला माफिया जैसे अराजकता कार्य हो रहे है। वर्तमान विधायक और कैबिनेट मंत्री के निस्क्रीयता को दर्शाता है। आज क्षेत्र में इतने कंपनी है लेकिन युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। मुझे सेवा करने का मौका आप लोग देते है और विधायक बनाते है तो पहले प्राथमिकता क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय कंपनी में नौकरी की व्यवस्था करेंगे। महेश साहू ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेकों जनहित योजनाओं के बारे बताया। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना है जो एक बड़ी महत्त्वकांक्षी योजना हैं। जिसे मोदी जी के नेतृत्व में अंतिम छोर तक की परिवार को मिल रहा है। महेश। भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के आम जनताओ को आग्रह करते हुए आशीर्वाद लिया की आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कमल फूल छाप में बटन दबाकर बोट देना है और खरसिया क्षेत्र से भाजपा का विधायक निर्वाचित कर भेजना है। शक्ति केंद्र बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सभी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सैकड़ो आमजनताओं की भाजपा के समर्थन में शक्ति केंद्र बैठक में उपस्थिति थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh