Khabar Chhattisgarh

रायपुर के इस गणेश पंडाल की देशभर में हो रही चर्चा, देखें तस्वीर

रायपुर। चंद्रयान-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद भारत ने इ​तिहास रचकर दुनिया को दिखा दिया। भारत की सफल चंद्रयान को कई तरीके से ​सेलि​ब्रेट किया जा रहा है। इसका सीधा असर राजधानी रायपुर में देखने को मिला है। जहां चंद्रयान 3 की तर्ज पर गणेश पूजा का पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें चंद्रयान 3 का थीम बनाया गया है। इसके लिए रायपुर में 120 फीट ऊंचा गणेशोत्सव पंडाल तैयार किया गया है।



जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित इस पंडाल को तैयार किया गया है। इस पंडाल की उंचाई 120 फीट और 70 फीट चौड़ा है। इस पंडाल को रॉकेट की शक्ल पर तैयार किया गया है। जो बिल्कुल चंद्रयान तीन से मेल खाता है।

इस पंडाल को बनाने के लि ए कोलकाता के तीस कारीगरों ने रात दिन काम किया गया है। जिसके बाद जाकर पूरा तैयार हुआ है। जो अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस चंद्रयान 3 की पंडाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पंडाल को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं रोजाना हजारों की संख्या मं लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh