छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जनता विश्वास जीतने के लिए नोटरी रजिस्टर्ड घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें गरीबी दूर करने का वादा किया गया है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) की घोषणा के पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी (JCCJ) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जोगी कांग्रेस ने 10 बिंदुओं पर लुभवाने वादे किए है. इसे अमित जोगी ने शपथ पत्र का नाम दिया है. इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि, छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने अपना घोषणा पत्र 100 रुपये वाले स्टाम्प पेपर पर दिया है. इसके साथ इसे अमित जोगी (Amit jogi) ने 10 कदम गरीबी खत्म का नारा दिया है.
Tags
राजनीति