Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून की एंट्री.. कई इलाकों में तेज बारिश.. किसानों के चेहरे में लौटी मुस्कान..!

@ नारायण राठिया


छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश भर में अच्छी बरसात से सूख रहे फसलों को फिर से संभलने का मौका मिल गया है। सुबह से शाम और देर रात तक प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।






किसानों की बढ़ी चिंता


पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में ऐसा लग रहा था कि मानसून रूठ गया है. कई दिनों तक बारिश नहीं हो रही थी. कई इलाकों में सूखे जैसे हालात से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि किसान धान का रोपा लगा चुके थे लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से उनके माथे पर शिकन की लकीरें दिखाई देने लगी थी. लेकिन अब एक बार फिर मानसून एक्टिव होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।


जिलों में अलर्ट


मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिनमें से बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा राजनांदगांव,सरगुजा जिला शामिल है. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh