विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े कांग्रेस पार्टी की टिकट से 2018 में पहली बार विधायक चुनी गई हैं। वे सारंगढ़ विधानसभा से विधायक चुनी गई है। सारंगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व है। उत्तरी गणपत जांगड़े का जन्म 30 जून 1985 को हुआ था। उन्होंने आठवीं तक शिक्षा ली है। वे सरपंच व जिला कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस रह चुकी हैं। उत्तरी गणपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भी है। उन्होंने भाजपा के केराबाई मनहर को चुनाव हराया था।
विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का जीवन परिचय...
byKhabar Chhattisgarh
-
0