खरसिया || खरसिया के मौहापाली में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दो आरोपियों ने मिलकर चपले निवासी युवक नंदू पटेल जो कि चपले का निवासी था, उसे लाठी डंडे से पीटा, जब युवक अधमरा हो गया तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर उसे जिंदा जला दिया गया । जब युवक के परिजनों को वारदात के बारे में पता चला तो तत्काल युवक को लेकर के सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां युवक इलाज के दरमियान अपना दम तोड़ दिया ।
युवक का मौहपाली कनेक्शन
मृतक शिवप्रसाद उर्फ नंदू जो कि ग्राम चपले का निवासी है, वह अपने घर से बैंक जा रहा हूं बोल कर निकला था, शाम में वह अपने मामा के घर मौहापाली गया देर रात होने के कारण उसके मामा मामी उसको वहीं रुकने बोले पर युवक बात नहीं मान कर घर ( चपले ) आने के लिए निकल पड़ा । रास्ते में रोक कर दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया ।
एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया के तेज तर्रार चौकी प्रभारी अमित तिवारी अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए , और त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या में संलिप्त एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया , जबकि दूसरा आरोपी फरार है ।
गांव में पसरा सन्नाटा
इस खौफनाक वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, ग्रामीण आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कर रहे हैं।
हिस्ट्रीशीटर जोड़ी से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों के अनुसार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं । और दोनों शराब और सुलेशन के नशे में लिप्त रहते थे, ग्रामीणों ने पुलिस से इन दोनों पर विशेष निगरानी रखने को भी बोला था ।
अब भी सवाल जारी है
क्या यह पुरानी रंजिश है, या नशे के जद में की गई एक सुनियोजित हत्या......