जगदलपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार डिजायर कार Dhamtari में खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए. हादसे में COBRA Battalion के चार जवानों की मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए एक हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.
दो जवानों की मौके पर ही maut
गैस कटर की मदद से कार को काट-काटकर उसमें फंसे जवानों को बाहर निकाला गया. इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. एक घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर ही है, उसके बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा.