छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जहां छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रक्रिया जल्द होने जा रही है. इसके बारे में सीएम विष्णु देव साय ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है. आइए जानते हैं, कि उन्होंने क्या कहा है.
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के अंदर CG Teacher Exam 2026 की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रहा है. सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. बता दें कि प्रदेश में लगभग 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. संभावित तारीखों के मुताबिक, सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवा ही प्रदेश का भविष्य हैं और आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे. अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाएं. यह मौका आपके करियर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के भविष्य को भी दिशा देने वाला साबित हो सकता है.
सीएम ने पोस्ट में लिखा है कि "हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा.
इसी क्रम में व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है.
मैं सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे. आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."