Khabar Chhattisgarh

ग्राम पंचायत तेलीकोट के सोसायटी मे हुए भारी भ्रष्टाचार के जाँच की मांग को लेकर खरसिया शिवसेना के कार्यकर्त्ताओ ने सौपा SDM को ज्ञापन

ग्राम पंचायत तेलीकोट के सोसायटी मे हुए भारी भ्रष्टाचार के जाँच की मांग को लेकर खरसिया शिवसेना के कार्यकर्त्ताओ ने सौपा SDM को ज्ञापन

आज खरसिया शिवसेना इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीम महोदय से मुलाकात कर, ग्राम पंचायत तलीकोट के सोसाइटी में हुए भारी भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए, उन्हें उचित जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।

शिवसेना अध्यक्ष ने आगे बताया की मांह दिसंबर जनवरी का राशन आधा से ज्यादा राशन कार्ड धारी को वितरण अभी तक नहीं किया गया है, अभी दिनांक 10 /2/ 2026 को कुछ राशन कार्ड धारियों को चावल वितरण किया गया है । जिसमें 30 किलो अच्छा चावल और 5 किलो गंदगी भरा चावल (कनकी) दिया गया है । ग्राम वासियों के पूछने पर उन्हें कहा गया कि शासन प्रशासन के द्वारा आया है, आपको लेना ही पड़ेगा और जबरदस्ती उन्हें 5 किलो गंदा चावल दिया गया है ।

शिवसेना अध्यक्ष ने बताया कि 1 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी फरवरी माह का राशन वितरण नहीं हुआ है, जिससे ग्राम वासियों को बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । क्योंकि ग्राम पंचायत तेलीकोट में आधा से ज्यादा घर परिवार सोसायटी के चावल पर निर्भर होता है, उसका जीवन यापन सोसायटी के चावल से ही होता है । उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दर बदर की ठोकरे खाने पड़ रहे है सोसायटी संचालक की मनमानी आसमे चरण पर है ।

आगे शिवसेना ने सोसायटी संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 
एक दिन सोसायटी खोलकर 10 दिन सोसायटी बंद कर देते हैं और सवाल पूछने पर कहा जाता है कि चावल खत्म हो गया सोसायटी संचालक की मनमानी की शिकायत कई बार फूड इंस्पेक्टर व उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से और मौखिक दिया जा चुका है ।
लेकिन सोसायटी संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ 
जिस पर सोसायटी संचालक के हौसले बुलंद है ।

शिवसेना अध्यक्ष ने आगे बताया कि सोसायटी संचालक के ऊपर पूर्व में भी 100 क्विंटल चावल गबन करने का आरोप लग चुका है , जिसकी जांच हुई और उन्हें तुरंत सोसायटी से बर्खास्त कर दिया गया था । फिर भी वर्तमान में सोसायटी का कार्य भार उसी को दिया गया  जिसपर भारी भारी भ्रष्टाचार होने की आशंका जताया जा रहा है ।

जिस पर पूर्व में गड़बड़ी की कई शिकायत है और अभी वर्तमान में भी अगर अच्छे से जांच किया जाए तो उसके ऊपर कई गड़बड़ी का खुलासा हो जायेगा

शिवसेना अध्यक्ष ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम महोदय जी से बातचीत कर उन्हें ग्राम पंचायत तलीकोट के सोसायटी में हुए भारी भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए उचित जांच करवाने की मांग की है और अगर जांच कर दोषी पाए जाने पर उन्हें उचित से उचित कार्रवाई करने की मांग की है

ज्ञापन देने गए नितेश राठौर युवा नेता लाल राठौर पुरुषोत्तम महंत रिंकू भारत अखिलेश साहू अमित बघेल संजय यादव सैकड़ो से उसमें के कार्यकर्ता उपस्थित

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh