Khabar Chhattisgarh

गिट्टी तोड़ने अवैध खदान में गया था मजदूर, धंसने से मौके पर हुई मौत

सूरजपुर। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसपारा में अवैध गिट्टी खदान में मंगलवार दोपहर मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम केतका कोलढोडहीपारा निवासी देव सिंह ने थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भाई देवशंकर सिंह पिता फुलसाय गोड 40 वर्ष मंगलवार सुबह अपने साथी जंगसाय राउत और बालकेश्वर राउत के साथ गिट्टी तोड़ने के लिए ग्राम केतका परसपारा स्थित अवैध गिट्टी खदान में गया था।

दोपहर लगभग दो बजे गिट्टी तोड़ने के दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई, जिससे देवशंकर सिंह मिट्टी के नीचे दब गया। घटना के बाद साथियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के साथ गए जंगसाय ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वजन को दी

सूचना मिलते ही देव सिंह और उनके चाचा फुलसाय मौके पर पहुंचे, जहां देवशंकर सिंह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की सूचना एसडीएम सूरजपुर को भी दी गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने परिवार का प्रमुख सहारा था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh