Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद बवाल, कब्र से शव निकालने को रातभर डटे रहे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. व्यक्ति ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था और उसके परिजनों ने शव को घर की बाड़ी में दफना दिया.
Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर बवाल मच गया. व्यक्ति का शव परिजनों ने अपने घर की बाड़ी में दफना दिया था. इसी का ग्रामीणों ने विरोध जताया और कब्र से शव (Body in Grave) खोदकर बाहर निकालने की जिद करने लगे. इसको लेकर रविवार-सोमवार की रात हंगामा चलता रहा. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन स्थिति काफी देर तक अनियंत्रित रही.

दरअसल, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनईकेरा गांव के रहने वाले जल सिंह नेताम ने लगभग 15 वर्ष पहले ईसाई धर्म (Convert into Christian) अपना लिया था. कई दिनों तक बीमारी के चलते उनकी 8 फरवरी को मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने अपने घर की ही बाड़ी में शव को दफना दिया था. इस दौरान स्थानीय लोगों को पता चल गया और वहां जाकर विरोध जताया.

कई घंटे तक स्थिति अनियंत्रित रही
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. वहीं, ईसाई धर्म अपनाए व्यक्ति के क्रिया कर्म को लेकर ग्रामीण शव कब्र से बाहर निकालने की मांग करते रहे. स्थिति को अनियंत्रित देख आसपास क्षेत्र का पुलिस बल और तहसीलदार का भी बुला लिया.

देर रात तहसीलदार चुमन ध्रुव और एसडीओपी विपिन रंगारी की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाल लिया. उसके बाद मृतक के परिजन शव धमतरी ले आए और आगे की क्रिया कर्म करने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ.

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh