SIR ड्यूटी पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत.... आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस मौके पर
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।चक्का जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।एक जिम्मेदार शिक्षक की यूं सड़क पर मौत ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मिलने वाले न्याय पर टिकी हैं।