Khabar Chhattisgarh

स्काई एलॉयज टेमटेमा द्वारा 14 फरवरी को सेन्द्रिपाली में स्वास्थ्य शिविर का किया जाएगा आयोजन


रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एम.बी.बी.एस, एफ आई एच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लांट ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh