Khabar Chhattisgarh

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के हृदय स्थल स्टेशन चौक में महा भंडारे का आयोजन

खरसिया || महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खरसिया के हृदय स्थल स्टेशन चौक में स्काई प्लांट द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल देखने को मिला। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्काई प्लांट के कर्मचारियों एवं स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh