Khabar Chhattisgarh

विधानसभा के बजट सत्र में विधायक अजय चंद्राकर का आरोप, छत्तीसगढ़ में गांजा पीने वाले 3.50 से 4 लाख बढ़े

भाजपा विधायक चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, मैं जब उधर (विपक्ष) में बैठता था, तो रविन्द्र चौबे से कहता था, आप मेरे साथ चाहिए, 5 मिनट में नशा का सामान उपल्ब्ध करा दूंगा।


CG Vidhansabha: विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा विधायकों ने प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पिछली बार यानी पिछली सरकार से िस्थति ज्यादा खराब है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देकर चंद्राकर ने कहा, छत्तीसगढ़ गांजा पीने वालों की संख्या 3.50 से 4 लाख तक बढ़ी है।

डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही कहा, हमारी सरकार नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों की चेन तोड़ने का काम कर रही है। बता दें कि पत्रिका नशे के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित की है। साथ ही नशे की तस्करी पर भी सवाल खड़े किए हैं।

ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, मैं जब उधर (विपक्ष) में बैठता था, तो रविन्द्र चौबे से कहता था, आप मेरे साथ चाहिए, 5 मिनट में नशा का सामान उपल्ब्ध करा दूंगा। आज िस्थति सुधरी नहीं है, उससे ज्यादा खराब हुई। इस पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, यह आरोप सही नही है कि प्रशासन फेल है। विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

अभी रणनीति बदली गई है। अब एंड टू एंड कार्रवाई हो रही है। कबीरधा जिले में पकड़ा गया गांजा इसकी का परिणाम है। वो राजस्थान जा रहा था। हम राजस्थान पुलिस के मिलकर आगे की कार्रवाई करेंगे। हम नशा का कारोबार करने वालों की संपत्ति राजसत कर रहे हैं। इसके कारण बिलासपुर में नेटवर्क टूटा है। हमने 296 वाहन जब्त किए है। इनमें से 150 की नीलामी की गई है।

विधायक चंद्राकर ने स्कूल परिसर के आसपास नशे की सामग्री बिक्री होने का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, नार्काे को-आर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) की बैठक में इस संबंध में फैसला लेंगे। विधायक राजेश मूणत ने कहा, राजधानी में सूखा नशा बिक रहा है, उसको पकड़वाने वाले के लिए इनाम की घोषणा करें।
बाक्स

सख्त कानून लागू हो: कौशिक

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh