Khabar Chhattisgarh

दादा ने भारत को बांटा और पोता कर रहा भारत जोड़ो यात्रा : दिबाकर धरम

पश्चिम बंगाल के विधायक आए खरसिया विधानसभा के प्रवास पर


खरसिया। 1947 में दादा ने भारत के दो टुकड़े कर दिए और पोता राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यह बात पश्चिम बंगाल से खरसिया प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम ने कहीं।



रविवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल से खरसिया विधानसभा प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम ने कहा कि अब तक आपने कांग्रेस के शासन को अच्छी तरह समझ लिया है, आपको क्या मिला क्या नहीं मिला यह आप जानते ही हैं, लिहाजा अब भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर राज्य में भाजपा की सरकार लावें। वहीं कहा कि केंद्र में भाजपा का शासन है और आगे भी होगा। राज्य में भाजपा की सरकार लाइए, ताकि आपको भी वह सब सुविधाएं मिल सकें, जो राज्य कि कांग्रेस सरकार द्वारा दबा ली जा रही हैं।


पश्चिम बंगाल से खरसिया विधानसभा प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम गांव-गांव में जनसभा कर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के लिए मतदान की अपील भी करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh