Khabar Chhattisgarh

मुख बधिर बच्चो ने आन्या के जल्द स्वस्थ होने के लिए भजन कर भगवान से प्रार्थना की

 *मुख बधिर आश्रम में बच्चो के बीच खुशियां बाट कर* *स्टेशन चौक एवं मंदिरों में भंडारा वितरण कर* *बाबा श्याम को प्रसाद लगा कर* *एक जरूरतमंद परिवार को राशन, जरूरत की चीजे एवं कपड़े भेट कर*   *मनाया  जन्मदिन हेल्पिंग हैंड्स के संरक्षक एवं समजसेवक मनोज गोयल जी ने*। *साथ साथ मुख बधिर बच्चो ने आन्या के जल्द स्वस्थ होने के लिए भजन कर भगवान से प्रार्थना की*




आज 30 अगस्त खरसिया अंचल के युवाओं के चहेते एवं समाजसेवी मनोज गोयल जी ने अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया।

जिसमे सर्व प्रथम सुबह हनुमान मंदिर गंज बाजार में सियाराम सखा मंडल के सदस्यों  एवं हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर पूड़ी सब्जी एवं मीठा का भोग लगाया गया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में पूड़ी सब्जी का भंडारा वितरण कर स्टेशन चौक शिव जी मंदिर के पास भंडारा वितरण किया गया । उसके बाद श्याम बिहारी मंदिर खरसिया में बाबा श्याम को  प्रसाद लगा कर सुख समृद्धि की कामना की ।

तत्पश्चात रायगढ़ के आगे बड़गांव स्थित मुख बधिर आश्रम पहुंच कर मासूम बच्चो के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन बच्चो ने भजन एवं देश भक्ति गाना गाया । बच्चो को तरह तरह के फल , व्यंजन , आदि वितरण की एवं साथ में खाया । मनोज गोयल में मिशन आन्या जो को हैदराबाद में एडमिट है उसके बारे में बच्चो से बताया तो बच्चो ने एक साथ सबने इतनी शक्ति हमें देना दाता भजन गाकर आन्या के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की । तत्पश्चात 10 साल पहले अपने पति को खो चुकी एक दीदी जो कि बर्तन मांज कर दोनो बच्चो का पालन पोषण करती है जिनके 2 बच्चे है एक बच्चे को अस्थमा एवं निमोनिया है उसका इलाज हेल्पिंग हैंड्स टीम द्वारा रायपुर में करवाया जा रहा है, उसके घर पहुंच कर महीनों का राशन जरूरत की सामग्री एवं कपड़े भेट किया ।

निभाते नहीं है लोग आजकल वरना इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

मनोज गोयल जी खरसिया अंचल के लोगो के काफी चहेते है एवं हर जरूरत मन्द लोगो की मदद करना हर किसी के सुख दुख में खड़े रहना इनका व्यवहार है ।

इस क्रम में मनोज गोयल जी के साथ हेल्पिंग हैंड्स क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं अविचल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक अग्रवाल , विनय अग्रवाल, विनय कबुलपुरिया, नमन अग्रवाल , राहुल डनसेना , राहुल अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

मनोज गोयल ने सभी के स्नेह, आशीर्वाद हेतु बहुत बहुत आभार व्यक्त किया एवं कहा की मानव सेवा ही माधव सेवा है जब जब मौका मिले किसी के दुख दुरने करने का प्रयास हर किसी को करना चाहिए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh