Khabar Chhattisgarh

बारिश में 2 हिस्सों में बंट जाता है छेरकाडीह गांव

बारिश में 2 हिस्सों में बंट जाता है छेरकाडीह गांव

बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के छेरकाडीह गांव में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, आंगनबाड़ी और राशन दुकान भी जाने के लिए जान जोखिम में डालना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में तो नाला सूख जाता है तो दिक्कत नहीं होती, लेकिन बारिश के चार महीने नाला उफान में रहता है। आंगनबाड़ी और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को कंधों पर बिठाकर ले जाना पड़ता है। जब पानी अधिक हो तो बच्चो की पढ़ाई बंद हो जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh