Khabar Chhattisgarh

खरसिया में मुख्यमंत्री का आगमन की तैयारियों का अवलोकन करने पहुंचे महेश साहू

खरसिया। सदैव अटल, अटल स्मृति कार्यक्रम के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर नगर में उत्साह और तैयारी का विशेष माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग अपनी टीम सहित खरसिया कार्यक्रम स्थल पहुँचे और व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

वहीं निरीक्षण के दौरान महेश साहू ने हैलीपेड स्थल और नगर के टाउन हाल मैदान में बन रहे भव्य मंच की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अटल प्रतिमा स्थल पहुंच वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर खरसिया के सभी विभागों के आलाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आगामी कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य में जुटे दिखाई दिए। नगरवासी भी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में पूरे उत्साह और श्रद्धा से सहभागी बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh