रायगढ़, 5 नवंबर 2025 || मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 5 नवंबर 2025 को रायगढ़ जिले के खरसिया प्रवास पर रहेंगे। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए संपूर्ण खरसिया नगर को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि एम जी कॉलेज ग्राउंड को लैंडिंग एवं उड़ान के लिए अनुमोदित किया गया है ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 5 नवंबर को पहुंचेंगे खरसिया, संपूर्ण खरसिया नगर को "नो ड्रोन फ्लाई जोन* किया गया घोषित
byKhabar Chhattisgarh
-
0