Khabar Chhattisgarh

ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान 3 कर्मचारी झुलसे: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा; समय पर नहीं मिला इलाज

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बिजली विभाग के 3 कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के दौरान झुलस गए। 11 केवी लाइन से करंट प्रवाहित होने के कारण खंभे पर काम कर रहे कर्मचारी हादसे का शिकार हुए। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।

घायल कर्मचारियों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 घंटे की देरी से इलाज मिला। जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई थी। पुलिस ने बिजली विभाग की लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका था ताला

घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले गए। वहां अस्पताल बंद मिला। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति में घायलों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
कर्मचारियों के आने के बाद प्राथमिक उपचार किया गया। तीनों को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उच्च अधिकारी करेंगे घटना की जांच

घायलों में रामकुमार यादव (25), मनीष (26) और महासिंह (40) शामिल हैं। रामकुमार की स्थिति गंभीर है। मनीष और महासिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता छत्रपाल दीवान ने कहा कि घटना की जानकारी देर से मिली। वे रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh