Khabar Chhattisgarh

खरसिया में धान खरीदी से पहले ही शुरू हुआ अवैध धान का खेल

बानीपाथर ओवरब्रिज पर ट्रेलर में 800 बोरी धान पकड़ा गया — SDM ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश, मौके पर नायब तहसीलदार, खाद एवं मंडी अधिकारी पहुंचे

खरसिया (रायगढ़) :- आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच खरसिया के बानीपाथर रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रेलर वाहन में धान लोड कर जाते हुए देखा गया।

स्थानीय लोगों और पत्रकारों को संदेह हुआ कि ट्रेलर में अवैध रूप से धान की ढुलाई की जा रही है।

जब ट्रेलर को रोककर ड्राइवर एवं साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। इससे संदेह और गहरा गया। सूचना मिलते ही पत्रकार साथियों द्वारा खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी को घटना की जानकारी दी गई। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल को टीम के साथ मौके पर भेजा .।

कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार, खाद निरीक्षक एवं मंडी उप निरीक्षक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान जब धान लदे ट्रेलर के कागजात मांगे गए, तो मौके पर मौजूद व्यक्तियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने ट्रेलर को जब्त कर थाना खरसिया पहुंचाया। थाने में ट्रेलर की जांच की गई, जिसमें एक ट्रेलर धान भरी हुई बताई जा रही है। प्रशासन अब धान के स्रोत एवं मालिक की जांच में जुटा है।

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप

इस बीच खबर यह भी सामने आई कि धान मालिक के तौर पर भाजपा नेता है, सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता के द्वारा पत्रकारों को धमकी भरे शब्दों में चेतावनी दी गई, जिससे स्थानीय मीडिया जगत में आक्रोश है।

 प्रशासन सख्त, जांच जारी

खरसिया प्रशासन ने साफ कहा है कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले किसी भी प्रकार की अवैध ढुलाई या भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SDM प्रवीण तिवारी ने मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।

धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही अवैध धान के खेल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कार्रवाई किस स्तर तक पहुँचती है, और क्या वास्तव में इसमें राजनीतिक संरक्षण की भूमिका सामने आती है।

जब पत्रकार साथी द्वारा खरसिया मंडी के उप निरीक्षक मिश्रा से बात किया तो मिश्रा बोले की अभी ऋण पुस्तिका मंगवाया गया है उसके बाद कार्यवाही की प्रक्रिया की जायेगी जब धान वैद है या अवैध पूछने पर गोल मोल जवाब मिला अधिकारी से किसान का है लग रहा है बोले कितने बोरी है पूछने पर लग भग 650 बोरी बताया गया जबकि मौके पर ट्रेलर पर बैठे लोग 800 बोरी बोले थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh