Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक! 2 युवकों की कर दी हत्या; क्या थी वजह

संक्षेप: छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के उसूर ब्लॉक में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों युवकों की पहचना हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के उसूर ब्लॉक में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। मारे गए दोनों युवकों की पहचना हो गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर मारा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मामला कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक का है। यहां के नेल्ला कांकेर गांव में दो युवकों की नक्सलियों की हत्या कर दी। दोनों युवकों की पहचान हो गई है। दोनों ही युवक इसी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवि पट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेलाकांकेर गांव निवासी रवि कट्टम (25) और तिरुपति सोढी (38) की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों के एक दल ने शुक्रवार रात नेलाकांकेर निवासी कट्टम और सोढी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले जिले में 14 अक्टूबर को नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh