Khabar Chhattisgarh

रायपुर : पास्टर रेप मामले में गिरफ्तार, पति से विवाद को लेकर परेशान महिला का जिंदगी किया बर्बाद


रायपुर। एक शादीशुदा पास्टर ने एक महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पास्टर ने जिस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है वह महिला भी शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी पास्टर कचना और सड्डू क्षेत्र में धार्मिक सभा करता था। रेप के मामले में टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। .

यह मामला रायपुर के टिकरापारा इलाके का है। एक शादीशुदा महिला को अपने झांसे में लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अपने पति से होने वाले विवाद को लेकर परेशान थी। आरोपी ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर सब कुछ ठीक कर देने का भरोसा दिया। आरोपी ने महिला के साथ रिश्ते बनाए। हिमांशु सागर पास्टर का नाम बताया जा रहा है। जिस महिला के साथ इसने संबंध बनाए उसे जब यह पता चला कि पास्टर शादीशुदा है और उसे धोखा दे रहा था। तब मामला थाने पहुंचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh