Khabar Chhattisgarh

झीरम हमला: आज से 13 साल पहले जब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित 33 लोगों की हुई थी निर्मम हत्या

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में नक्सलियों ने 2013 में कांग्रेस के टॉप लीडरों की गोलीमारकर हत्या कर दी थी। इसमें कांग्रेस के कई टॉप लीडर शामिल थे। सोमवार को झीरम घाटी हत्याकांड की 13वीं बरसी मनाई गई। 


रायपुर: 25 मई, 2013 की तारीख राज्य के लिए काला दिन है। इस दिन नक्सलियों ने देश के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में 30 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झीरम घाटी कांड की आज 13वीं बरसी है। झीरम घाटी कांड के मास्टरमाइंड नक्सली दोषी बसवा राजू का का मई 2025 को एनकाउंटर किया गया। इस हत्याकांड ने देशभर को झंझकोर दिया था।

देश का सबसे बड़ा राजनीतिक नरसंहार!
छत्तीसगढ़ में 2013 में विधानसभा चुनाव होने थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की थी। 25 मई 2013 को, जब यह यात्रा सुकमा से जगदलपुर लौट रही थी। उसी दौरान नक्सलियों ने झीरम घाटी के पास हमला कर दिया। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत कई नेता, कार्यकर्ता और जवान मारे गए।

करीब 300 नक्सलियों ने किया था हमला
छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में एक दशक पूर्व हुए नक्सली हमले का रहस्य आज भी बना हुआ है। नक्सली हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की हत्या को लेकर सेन्ट्रल रीजनल कमांड के कई नक्सलियों का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि 300 नक्सलियों की मदद के लिए दरभा, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से आएं जन मिलिशिया कमेटी के मेंबरों ने हमला किया था।

जांच और न्याय की लंबी लड़ाई
झीरम घाटी कांड की जांच में शुरुआत में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन पिछले डेढ़ साल से सरकार नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिन नक्सलियों ने इस कांड में हिस्सा लिया था, उनमें से कई को मार गिराया गया है। 

मारा गया नक्सलियों का टॉप लीडर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के टॉप लीडर बसवराजू को मार गिराया था। वह नक्सली संगठन का महासचिव था। उसकी गिनती देश के सबसे बड़े नक्सलियों में होती थी। वह झीरम घाटी हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh