धरमजयगढ़ ब्लॉक के हाटी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार हाटी स्थित इंडियन ऑयल के इंद्रा पेट्रोलियम पंप में ईंधन संकट के बीच बड़ी मात्रा में डीजल ड्रमों में बेचने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर को मिडिया के माध्यम से जानकारी दी गई हैं वही उनके तरफ से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के संकेत दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी को लगभग 600 लीटर डीजल ड्रम में उपलब्ध कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल की कमी बनी हुई है। कई जगहों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जबकि कुछ पंपों में केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में एक ही ग्राहक को भारी मात्रा में डीजल दिए जाने पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।