Khabar Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में उजाड़ दिया अपना ही घर


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पीने से मना करने पर पुत्र ने अपनी ही बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई मासूम पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस आज आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में शनिवार को बुजुर्ग महिला मेरीना लकड़ा 70 साल, की खून से लथपथ हालत में शव मिला था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची, जहां मृतका के सिर एवं कान के पास चोट के निशान मिले। वहीं नातिन अगोस्टिना लकड़ा 10 साल भी बेहोश हालत में मिली थी। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का संदेह मृतका के बेटे संदीप लकड़ा पर गया, जिसके बाद पुलिस ने संदीप को हिरासत में पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी बेटी क्रिटीवा का एक्सीडेंट में पैर टूटा था, जिसका उपचार कराने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गया हुआ था, जहां से 14 मई को आयुष्मान कार्ड के अलावा अन्य सामान लेने अपनी एक बेटी अगस्टीना के साथ गांव पहुंचा था।

गांव पहुंचकर संदीप लकडा घूम-धूमकर शराब पी रहा था। इस दौरान उसकी मां मेरीना लकड़ा ने उसे शराब पीने से मना किया। तब आरोपी फिर से शराब पीकर आया और फिर घर में रखे डंडे से अपनी ही मां पर ताबड़तोड हमला कर दिया। उसी समय जब अगस्टीना बीच बचाव करने आई तब आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच किसी तरह अगस्टीना ने दूसरे कमरे में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बहरहाल धरमजयगढ़ पुलिस ने आज घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को बरामद करते हुए आरोपी को हत्या के अपराध में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh