Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ लूट, रायपुर में मार्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूट की बड़ी घटना सामने आई है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हुई है.


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उनके साथ लूट की घटना हुई है. मामले में के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और बदमाशों की तलाश शुरू की गई है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रायपुर में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है.

मामला रायपुर के भारत माता चौक में शंकर नगर के पास का बताया जा रहा है. यह इलाका सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है. जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है. 

रायपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है. धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

बिल्हा से विधायक हैं धरमलाल कौशिक

धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में भाजपा के बडे़ नेता माने जाते हैं. वह बिलासपुर की बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह 2023 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधायक चुने गए हैं.  धरमलाल कौशिक का छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबा सफर रहा है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh