Khabar Chhattisgarh

सिंघनपुर गुफा में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों पर मधुमक्खी का हमला..घायलों की हालत नाजुक…अचेत अवस्था में पहाड़ से नीचे उतारा गया…


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित सिंघनपुर की प्राचीन गुफाएं एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गई हैं। शैल चित्रों और गुफा संरक्षण का निरीक्षण करने पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम पर अचानक हजारों मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। देखते ही देखते पूरा पहाड़ी इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारी गुफा के भीतर शैल चित्रों और संरक्षित हिस्सों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का विशाल झुंड उन पर टूट पड़ा। हमले की तीव्रता इतनी भयावह थी कि अधिकारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पहाड़ी और दुर्गम रास्तों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।
मधुमक्खियों के लगातार हमले से पांचों अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। हालत इतनी बिगड़ गई कि रेस्क्यू टीम को स्ट्रेचर के सहारे पहाड़ से नीचे उतारना पड़ा। घायल अधिकारियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां खबर लिखे जाने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh