Khabar Chhattisgarh

खरसिया से बड़ी खबर : अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी



रायगढ़, 17 मई 2026।
रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत तेलीकोट के नावापारा रोड स्थित बलदेव के घर के पीछे कोटवार रामदास के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव मिलने की स्थिति को देखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूरी की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी। खरसिया क्षेत्र में अचानक शव मिलने की इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh