Khabar Chhattisgarh

खरसिया में पेट्रोल संकट, कई पेट्रोल पंप बंद

खरसिया शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो चुका है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


खरसिया में पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर “नो पेट्रोल” के बोर्ड लगे हुए हैं। पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन कई जगहों पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

वाहन चालक:
“सुबह से तीन पंप घूम चुके हैं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिल रहा। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।”

सुनसान पंप, बाइक धकेलते लोग):
पेट्रोल की कमी का असर आम जनता के साथ-साथ व्यापार और परिवहन पर भी पड़ने लगा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

फिलहाल खरसिया में पेट्रोल संकट से लोग परेशान हैं और सभी की नजरें सप्लाई बहाल होने पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh