Khabar Chhattisgarh

विधानसभा में विपक्ष की तरह व्यवहार कर रहे भाजपा विधायक! मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताई बड़ी वजह

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बीते दो दिनों में देखा गया कि भाजपा के विधायकों के तेवर विपक्ष की तरह नजर आ रहे हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है जो चुने हुए विधायक अपने क्षेत्र के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि विधानसभा में विधायक पार्टी बंधन से मुक्त होता है भाजपा विधायक अपने विधायक धर्म का पालन बखूबी कर रहे हैं । अपनी बात को पूरी दमदारी के साथ रखते हैं वो पक्ष विपक्ष नहीं देखते हैं ये काम कांग्रेसी कभी नहीं कर सकते । यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही नजर आएगा कि भाजपा के विधायक ही भाजपा के मंत्रियों को सवाल कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा विधायकों की विपक्षी भूमिका को कैसे देखा ?

श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे लोकतंत्र की खूबसूरती बताते हुए कहा कि भाजपा विधायक अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं और अपनी बात मजबूती से रखते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh