Khabar Chhattisgarh

सचिव खाद्य अंबलगन ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

बेमेतरा। सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण अंबलगन पी.ने आज मंगलवार को ज़िले के धान उपार्जन केन्द्र देवरबीजा, डुंडा, कन्टेली, झाल और अंधीयारखोर, का निरिक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी सुचारु रूप से करने एवं धान उठाव करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे जिला प्रबंधक नान, डीएमओ उपेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर शर्मा ने अब तक की गयी धान खरीदी व धान उठाव की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने धान ख़रीदी की प्रक्रिया का अवलोकन किया और धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं देखा। खाद्य सचिव अंबलगन ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्र में किसानों द्वारा रखे गए धान की ढेरी सही हो। 

 गुणवत्तापूर्ण व शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही खरीदी की जाए। खाद्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी चेक की। खाद्य सचिव ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्र में किसानों द्वारा रखे गए धान की ढेरी सही हो। गुणवत्तापूर्ण व शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही खरीदी की जाए। खाद्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी बारदाने पर स्टेम्पिंग सही ढंग हो। खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारी उपार्जन केंद्रों में जाकर स्टेम्पिंग सही ढंग हो रही चेक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्र के लिए बारदाना आबंटन, भंडारण और बारदाने की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh