Khabar Chhattisgarh

बिचौलिया के घर से 282 क्विंटल धान जब्त, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई

मुंगेली. प्रदेश में इन दिनों समर्थन मुल्य में किसानों से धान खरीदी की जा रही है. मुंगेली जिले में भी धान की खरीदी जोर-शोर से चल रही है, खासकर वनांचल क्षेत्र और खुड़िया धान खरीदी केंद्र में धान की बंपर आवक हो रही है. हालांकि, कुछ खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों द्वारा धान का अवैध भंडारण किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. लोरमी तहसील अंतर्गत डोंगरिया और खुड़िया धान खरीदी केंद्रों में कई वर्षों से धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतें मिल चुकी हैं. बिचौलिये सैकड़ों किसानों की पर्चियों को गिरवी रखकर फर्जी तरीके से धान की बिक्री करते हैं, जिस पर कई बार जांच और कार्रवाई भी की जा चुकी है. इस बार भी जब वनांचल क्षेत्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई, तो बिचौलिये फिर से सक्रिय हो गए हैं और अवैध रूप से धान का भंडारण कर रहे हैं. मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर, राजस्व विभाग की टीम ने वनग्राम मंजुरहा में अवैध धान संग्रहण की सूचना पर छापेमारी की. यहां, मुन्ना यादव के घर में 705 बोरी यानी 282 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पाया गया. इसके बाद, राजस्व अधिकारियों ने मौके से धान जब्त कर लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh