Khabar Chhattisgarh

महेश साहू विधायक प्रत्याशी2023 खरसिया ने 12 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर अपनी लोकप्रियता को दर्शाया

हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो कर रहा हमारी प्रतीक्षा - महेश साहू

खरसिया :– भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान मे चपले मंडल के प्रभारी जिला मंत्री एवं खरसिया विधान सभा 2023 में भाजपा से विधायक प्रत्याशी रहे महेश साहू जी ने विधानसभा क्षेत्र में हर घर गाँव गली मोहल्ला हाट बाजार में दौरा कर 12 हजार से ज्यादा भाजपा सदस्य बनाकर रिकॉर्ड दर्ज किया है। बता दें कि महेश साहू जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करते हुए 12 हजार से ज्यादा सदस्य बना कर अपनी लोकप्रियता को दर्शाया है।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत अपनी बात रखते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की है। महेश साहू जी  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है। तब वह उन संकीर्णताओं के दायरे में आता है, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती हैं। इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए।


सबका साथ सबका का विकास हर संभव प्रयास से होगा देश का विकास जब हर घर हो भाजपा

महेश साहू जी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रुभता के लिए खतरा बन रही थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश सर्वोपरि

देश सर्वोपरि का मंत्र देते हुए महेश साहू जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कह सकता है कि उसके लिए दल से बढ़कर देश है। उन्होंने कहा कि 1977 में जब लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया था, तब भारतीय जनसंघ का विसर्जन करते हुए जनता पार्टी के रूप में देश के अंदर विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना था, उसमें हमारे नेतृत्व ने देश के लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। इसी तरह, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इस सदी की सबसे बड़ी माहामारी कोरोना के दौरान 140 करोड़ भारतीयों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ‘सेवा ही संगठन है’ के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करके दिखाया है।

महेश साहू जी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, इसी तरह जिनको आयुष्मान भारत का कार्ड मिला है, प्रदेश में फ्री राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिन लोगों के घर में उज्जवला योजना का सिलेंडर जल रहा है, जिन लोगों को विद्युत का कनेक्शन मिल गया है, जिन लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जिन नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली हमें उन सभी को इस अभियान से जोड़ना है। हम सब इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे, ताकि देश की सबसे बड़ी आबादी के इस राज्य में सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के इस टारगेट को पूरा किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh