Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किस पर लगाया दांव



कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उन्होंने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है.

कांग्रेस ने स्थानीय चेहरे पर लगाया दांव
इस बात की चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में किसी स्थानीय चेहरे पर ही दांव लगाएगी और हुआ भी ठीक वैसा ही. फूलो देवी नेताम के पास अपार अनुभव मौजूद है और वह वर्तमान में अभी राज्यसभा सांसद हैं. कांग्रेस ने इससे पहले साल 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा था. उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है.

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की रह चुकी अध्यक्ष
फूलो देवी नेताम इससे पहले छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके अलावा वह कांग्रेस कार्य समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उन्हें हमेशा से ही गांधी परिवार का करीबी माना जाता है. पिछली बार भी वह सोनिया गांधी की पसंद से ही राज्यसभा पहुंची थीं. वह बस्तर के सामाजिक मुद्दे उठाने में उन्होंने एक मजबूत किरदार निभाया है. उनकी महिलाओं में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने फूलो देवी नेताम को दी बधाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याक्षी फूलो देवी नेताम को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, फूलो देवी नेताम जी को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. हमें विश्वास है कि आप संसद में आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज को और भी मजबूती से बुलंद करेंगी. आपके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बहुत-बहुत मंगलकामनाएं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh