Khabar Chhattisgarh

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वह राज्य में बीजेपी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके अलावा वह महिला आयोग की सदस्य भी हैं.


आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से दो सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में दो सीटें खाली हो रही है, जिनमें से एक सीट बीजेपी आराम से जीत सकती है. अब इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.


छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य है लक्ष्मी वर्मा
लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं. इसके अलावा वह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. उनकी महिला वर्ग में मजबूत पकड़ है और वह राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रही हैं. इसके अलावा वह रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और भाजपा मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं.
बीजेपी ने मातृशक्ति को साधने की है कोशिश
लक्ष्मी वर्मा कुर्मी समाज से आती हैं. वह संगठन में लंबे समय से अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाती आ रही हैं. उनके अनुभव को देखते हुए बीजेपी ने उन पर दांव लगाया है. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा की टिकट देकर मातृशक्ति को साधने की कोशिश की है. इसके अलावा राज्य के सामाजिक-जातीय समीकरणों को संतुलित करने का एक बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया है.



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh