Khabar Chhattisgarh

जिले में रोजगार का सुनहरा मौका: विभिन्न स्थानों पर लगेगा प्लेसमेंट कैंप, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती


नीलकंठ धिरहे | सक्ती, 30 मार्च 2026
सक्ति जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला पंचायत सक्ती के निर्देशानुसार, एस.आई.एस. इंडिया कंपनी लिमिटेड अनूपपुर एवं एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा जिले के विभिन्न जनपद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा
01 अप्रैल 2026: जनपद पंचायत डभरा
02 अप्रैल 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर
03 अप्रैल 2026: जनपद पंचायत मालखरौदा एवं सक्ती
वहीं एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा
21 अप्रैल 2026: मालखरौदा
22 अप्रैल 2026: जैजैपुर
23 अप्रैल 2026: डभरा
24 अप्रैल 2026: सक्ती
इसके अतिरिक्त
25 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई मालखरौदा
27 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई जैजैपुर
28 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई डभरा
में भी प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे।
इन कैंपों के माध्यम से एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा रायगढ़ जिले में सुरक्षा जवान सहित अन्य कुल 205 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कंपनी ISO 9001:2008 से प्रमाणित है और लंबे समय से सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी देश के प्रमुख औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, होंडा, मारुति, टाटा मोटर्स, विभिन्न मॉल, फाइव स्टार होटल एवं आईटी सेक्टर में सेवाएं प्रदान करती है।
योग्यता एवं शर्तें:
न्यूनतम ऊंचाई: 167.5 सेमी
वजन: 56 किलोग्राम
आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (कुछ मामलों में 10वीं फेल को भी अवसर)
वेतन एवं चयन प्रक्रिया:
मासिक वेतन: ₹15,000 से ₹35,000
ड्यूटी: 8 या 12 घंटे
चयन: शारीरिक परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर
भर्ती प्रक्रिया के दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों से ₹500 का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh
 Khabar Chhattisgarh